logo

रील बनाएं और जीतें 50 हजार- वाटरशेड महोत्सव 2025 प्रतियोगिता में दिखाएं अपना हुनर

लोतत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भू-संरक्षण विभाग (Department of Land Resources) तथा Jharkhand राज्य सरकार के सहयोग से “वाटरशेड महोत्सव 2025” के तहत देशव्यापी सोशल मीडिया प्रतियोगिता हो रहा है। यह प्रतियोगिता जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वाटरशेड विकास कार्यों, हरियाली तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।


प्रतियोगिता का नाम : वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता 2025
अवधि : 12 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025
थीम : जल संरक्षण एवं वाटरशेड विकास कार्य
पुरस्कार राशि
सर्वश्रेष्ठ रील (Best Reel) : 4 विजेता – प्रत्येक को ₹50,000/-
सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ (Best Photograph) : 50 विजेता – प्रत्येक को ₹1,000/-
भाग लेने का तरीका
वाटरशेड विकास से जुड़े कार्यों (जल संरक्षण संरचनाएं, नाला बंधान, चेकडैम, वृक्षारोपण, सिल्वीपास्चर, कृषि-वानिकी, WDC-PMKSY 1.0 एवं 2.0 के अंतर्गत निर्मित संरचनाएं आदि) की 30-60 सेकंड की रील या फोटोग्राफ बनाएं।
हैशटैग #watershedmahotsavindia तथा #watershedmahotsavjharkhand का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
अपने रील/फोटो को इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), लिंक्डइन एवं यूट्यूब पर पोस्ट करें।
सभी प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा तथा अपना कंटेंट लिंक इस वेबसाइट पर जमा करना होगा:
 https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav


महत्वपूर्ण नियम
कंटेंट पूर्णतः मौलिक (Original) एवं वास्तविक होना चाहिए।
AI जनरेटेड कंटेंट, कॉपी-पेस्ट या अश्लील सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
विजेताओं का चयन रील के रीच (45%), एंगेजमेंट यानी लाइक्स-कमेंट्स-शेयर (25%) तथा कंटेंट की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा।
प्रतियोगिता में देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं।
जनभागीदारी से जल संरक्षण के संदेश को सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुँचाने का यह सुनहरा अवसर है। आइए, हम सब मिलकर जल को बचाएं, धरती को हरा-भरा करें और वाटरशेड महोत्सव को सफल बनाएं।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए कृपया वेबसाइट पर जाएँ या नीचे दिए QR कोड को स्कैन करें।
जय हिंद! जय जल संरक्षण!
संपर्क:
वाटरशेड विकास घटक – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY)
भू-संरक्षण विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
वेबसाइट: https://wdcpmksy.dolr.gov.in